
दमोह। कलेक्टर दमोह प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में एसडीएम सौरभ गंधर्व ने इमलाई स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग से आदित्य दाहिया विशेष रूप से मौजूद रहे.एसडीएम ने पेट्रोल पंप पर स्टॉक, गुणवत्ता, माप-तौल तथा सुरक्षा मानकों की जांच की. उन्होंने संचालकों को सभी नियमों का पालन करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के निर्देश दिए.
