किराये पर लेकर दूसरे राज्यों में बेच देते थे थार-स्कार्पियो

इंदौर: किराये पर लिए चार पहिया वाहनों का जीपीएस निकालकर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का तेजाजीनगर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो थार और एक स्कॉर्पियो बरामद की हैं. बरामद वाहनों की कीमत करीब 60 लाख रुपए है. गिरोह का एक अन्य आरोपी फरार है.
तेजाजीनगर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराध के मामले में पहले से दर्ज प्रकरण के तहत जांच शुरू की थी. जांच के दौरान साइबर और मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम सालियाखेड़ी, आगर मालवा में रहने वाले शिवम उर्फ गब्बू उम्र 24 साल को पकड़ा, उसकी निशानदेही पर तीनों वाहन बरामद किए. जांच में सामने आया कि आरोपी अनुबंध पर वाहन किराये से लेते थे. किराये की रकम फरियादी पक्ष को अपने बैंक खाते से जमा कर भरोसा कायम करते थे.

इसके बाद वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम निकालकर उन्हें दूसरे राज्यों में बेच देते थे. मामले में ग्राम सालियाखेड़ी निवासी विशाल उर्फ भोला फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. तेजाजीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. बरामद वाहनों के अलावा गिरोह द्वारा इस तरह से और कितने वाहन बेचे हैं तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है.

Next Post

ऑनलाइन क्रिकेट-कैसीनो सट्टेबाजी में फरार आरोपी ग्वालियर से धराया

Fri Oct 2 , 2026
इंदौर:ऑनलाइन क्रिकेट और कैसीनो सट्टेबाजी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से एक लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जांच में इन उपकरणों में ऑनलाइन सट्टे की आईडी और लेन-देन का हिसाब मिला है. आरोपी की गिरफ्तारी के […]

You May Like