फर्जी तरीके से संचालित मेडिकल स्टोर में सीबीएमओ की कार्यवाही, होगी एफआईआर

सीधी। नगर परिषद क्षेत्र मझौली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में कई वर्षों से फर्जी तरीके से दूसरे के नाम रजिस्ट्रेशन करा विश्वास मेडिकल के आड़ में मिनी नर्सिंग होम चलाने वाले बंगाली डॉक्टर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी मझौली दीपक सिंह द्वारा अपने सहयोगी डॉक्टर, स्टाफ व पुलिस बल के साथ आज जांच की गई। अवैध दवा एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी कमियां पाए जाने पर कार्यवाही के लिए पंचनामा एवं प्रतिवेदन तैयार किया गया है। बंगाली डॉक्टर के ऊपर पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2026 की शाम लगभग 4 बजे स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई है। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि शिकायत व सूचना पर यह कार्यवाही की गई है। सूचना मिली थी कि दूसरे के रजिस्ट्रेशन पर दूसरा व्यक्ति मेडिकल चल रहा है जो सही पाया गया है। आज भी जिसके नाम से रजिस्ट्रेशन है वह मौजूद नहीं था, रजिस्ट्रेशन एक्सपायरी भी हो चुका है ,कुछ अवैध दवा पाई गई है। जिसे जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया है। अग्रिम कार्यवाही के लिए वरिष्ठ कार्यालय के अधिकारियों तथा एफआईआर के लिए थाना प्रभारी को प्रतिवेदन भेज कार्यवाही कराई जाएगी।

इनका कहना है-

सूचना व शिकायत पर विश्वास मेडिकल में जांच की गई। सूचना थी कि रजिस्ट्रेशन दूसरे के नाम से है और मेडिकल दूसरा चला रहा है जो सही पाया गया है। रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे के नाम से है चला कोई दूसरा रहा था। आज भी जिसके नाम से रजिस्ट्रेशन है वह मौजूद नहीं था, रजिस्ट्रेशन भी एक्सपायरी हो चुका है। कुछ अवैध दवा पाई गई जिसे जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया है। एफआईआर के लिए थाना प्रभारी को प्रतिवेदन भेजा जाकर कार्यवाही कराई जाएगी।

 

दीपक सिंह , मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली

Next Post

हर परिवार को शुद्ध एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता: डॉ.राजेश

Sat Sep 19 , 2026
सीधी। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डॉ.राजेश मिश्रा, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम एवं कलेक्टर विकास मिश्रा की उपस्थिति में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एकल ग्राम नल-जल योजनाओं एवं समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में योजनाओं के निर्माण, संचालन, रखरखाव एवं ग्रामीणों को […]

You May Like