समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर पर सीएमएचओ ने लिखा संज्ञान, सिविल सर्जन से मांगी वस्तुस्थिति की रिपोर्ट

ग्वालियर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर ने बुधवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर जिसमें लिखा गया कि अनट्रेंड स्टाफ ले रहे मरीजों का ब्लड, लेव टेक्नीशियन कर रहे बाबूगिरी, मरीज की जान पर बन आई , इस खबर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम. एस. सागर ने गम्भीरता से लिया एवं उन्होंने सिविल सर्जन ग्वालियर को सुधारात्मक कार्यवाही करते हुए वस्तुस्थिति से तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस. सागर ने कहा कि मरीजों के साथ खिलवाड़ सहन नहीं किया जायेगा, सिविल सर्जन की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

युवती की हत्या कर जला दिया था शव, आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 30 , 2026
इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र के तपेश्वरी बाग में युवती की जलने से हुई मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया. शादी से इनकार करने पर उसके दोस्त मयंक शाक्य ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव जलाकर घटना को आत्महत्या […]

You May Like