बनखेड़ी: क्षेत्र के खरीदी केंद्रों पर बीते दिनों से अमानक मूंग की तुलाई और गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिनमें अंधेरे का फायदा उठाकर रात के समय मिलावटी मूंग खरीदी की जा रही थी। अब प्रशासन ने इस पर सख्ती बरतते हुए सोमवार से सभी खरीदी केंद्रों पर लाइट की समुचित व्यवस्था करने की घोषणा की है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और तुलाई में हो रही धांधली पर अंकुश लगाया जा सके।
हालांकि अब तक शासकीय मूल्य पर हो रही मूंग तुलाई में भारी अनियमिता मिलने के बाद भी दोषियों पर कार्यवाही नही हो रही है। जिसके कारण दोषियों के हौसलें बुलंद है। फायदा उठाकर मिलीभगत से अमानक मूंग खरीदी का जमकर खेल चला। तिंसरी स्थित आर्या वेयरहाउस में अमानक मूंग पकड़ने जाने के बावजूद मिलावटी मूंग खरीदी हुई। यहां किसान की आड़ में व्यापारी मिलीभगत करके घटिया मूंग बेच रहे है।
ऐसा कारनामें किसी एक केन्द्र में नही लगभग सभी खरीदी केन्द्रों पर देखने को मिल जाएगा। आर्या वेयरहाउस में तो मिट्टी और कचरा मिले वारदानें तक रखें है। गणपति वेयरहाउस में अमानक मूंग खरीदी करके स्टेक लग रखें है। इसी प्रकार से समनापुर वेयर हाउस में अन्हाई और चांदौन खरीदी केन्द्र पर भी धांधली का खेल चल रहा है। जहां अंधेरे का फायदा उठाकर देर रात तक तुलाई चलती रहती है।
अमानक मूंग तुलाई का खेल भी शाम ढ़लने से प्रारंभ होता है। दोनों ही केन्द्रों पर वास्तविक किसानों को परेशान किया जा रहा है और राजनीति सरंक्षण प्राप्त व्यापारीरूपी किसानों की बिना रोकटोक अमानक मूंग तौली जा रही है। जिसमें सर्वेयर, सुपरवाईजर और समिति प्रबंधकों की मिलीभगत से नॉन एफएक्यू मूंग को तौलकर शासन को चूना लगाया जा रहा है। वही प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बने हुए है।
इनका कहना है
सोमवार से सभी खरीदी केन्द्रों पर लाइट की व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
अनीशा श्रीवास्तव
