शिवपुरी: कैलामाता सनातन धर्म एवं हिन्दू उत्सव समिति शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 20 एवं 21 दिसम्बर को मां भगवती कैला माता के चतुर्थ विशाल जागरण का भव्य आयोजन स्थानीय होटल मातोश्री ग्वालियर बायपास पर किया जा रहा है। इस दौरान जहां 20 दिसम्बर को जागरण होगा तो वहीं मॉ के दरबार में छप्पन भोग दरबार लेगा और फूल बंगला सजाते हुए भव्य भजन संध्या का आयोजन भी होगा।
जिसमें दूर-दराज से आने वाले भजन कलाकार मां के भजनों की प्रस्तुति देकर माँ की आराधना करेंगें।इसके साथ ही रात्रि जागरण समापन उपरांत हवन, पूर्णाहुति एवं कन्या भोज के साथ प्रसाद वितरण करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर समस्त धर्म प्रेमीजन इस भव्य आयोजन में सहभागिता करने के लिए आगामी 14 दिसम्बर को मॉ कैला माता दरबार में पहुंचकर प्रार्थना करेंगे और इस भव्य आयोजन में मां का बुलावा भी करेंगे और चुनरी व प्रसाद अर्पित करेंगें।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गजानन गणेश जी महाराज का पूजन कर मां कैला माता के दरबार में भेंट चढ़ाते हुए नारियल लगाया गया एवं जागरण एवं भंडारे को सफल बनाने की प्रार्थना करते हुए बुलावा दिया गया।
