
बाड़ी/रायसेन। बाड़ी तहसील मुख्यालय में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे सीएम राइज सांदीपनि स्कूल की बिल्डिंग निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। निर्धारित समय सीमा से डेढ़ साल अधिक बीत जाने के बावजूद भवन का करीब 20 प्रतिशत काम अधूरा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के बाद यह मामला राजधानी तक पहुंचा, जिसके चलते भोपाल से लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और एमपीआरडीसी की अधिकारी सोनाली सिन्हा की टीम जांच के लिए बाड़ी पहुंची। लेकिन निरीक्षण पर गोपनीयता बरती जा रही है। चौकीदार ने पत्रकारों को अंदर जाने से रोक दिया और जब टीम बाहर निकली तो मुख्य अभियंता मीडिया से बात किए सीधे गाड़ी में बैठ गए।
उनके सहयोगी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब जरूर दिया, लेकिन उससे कोई समाधान नहीं निकल सका।
