भारत और श्रीलंका के बीच जुडाव नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा : बिरला

भारत और श्रीलंका के बीच जुडाव नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा : बिरला

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जन-जन के स्तर पर जुड़ाव दोनों देशों की साझी विरासत को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करता है।

श्री बिरला ने सोमवार को श्रीलंका के विपक्ष के नेता सजिथ प्रेमदासा का भारतीय संसद में स्वागत किया और इसे दोनों लोकतांत्रिक देशों के गहरे और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जन-जन के स्तर पर जुड़ाव दोनों देशों की साझी विरासत को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करता है।

उन्होंने उल्लेख किया कि भारत की ‘ नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘सागर विजन’ में श्रीलंका की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है जो क्षेत्रीय सहयोग और स्थिरता को सशक्त करती है। दोनों देशों के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्य और बहुदलीय प्रणाली लोकतांत्रिक संवाद की सशक्त आधारशिला है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत-श्रीलंका संसदीय मैत्री समूहों के गठन से दोनों संसदों के बीच रचनात्मक सहयोग और बढ़ेगा। भारत, श्रीलंका की प्रगति और आर्थिक स्थिरता का एक विश्वसनीय साझेदार है और ऊर्जा, नवाचार, संपर्क एवं फिनटेक जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने श्री प्रेमदासा के भारत दौरे को द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने वाला अवसर बताया तथा उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Next Post

मुर्मु ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

Tue Nov 4 , 2025
नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। श्रीमती मुर्मु ने मंगलवार को अपने संदेश में कहा , ” गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर,मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों, विशेष […]

You May Like