कब्रिस्तान के पास युवक को पीटा

इंदौर:चंदननगर क्षेत्र में ग्रीन पार्क कब्रिस्तान के पास दो बच्चों पर हमला करने का मामला सामने आया है. यहां पर दो बच्चों को पकड़ कर पीट दिया. घटना रविवार सुबह साढ़े नो बजे के लगभग की है.पुलिस ने फरियादी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज आरोपियों की तलाश शुरु की.चंदन नगर पुलिस ने बताया कि सिरपुर स्थित सागर पैलेस में रहने वाले 18 वर्षीय शेख रहमान ने शिकायत दर्ज कराई आज सुबह-सुबह ग्रीन पार्क कॉलोनी के रहने वाले जुनैद और उसके एक अज्ञात दोस्त ने मोहल्ले के दो बच्चों, अजीम और अयान, को थप्पड़ मारा.

मैने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. मना करने पर जुनैद ने बेल्ट से पीटा, जबकि उसके दोस्त ने ब्लेड से चेहरे पर वार कर घायल कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए.पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की.

Next Post

होली मिलन में ज्यादा भांग पीने से टीआई समेत छह पुलिस कर्मचारी बीमार

Sun Mar 16 , 2025
दतिया: दतिया में पुलिस कर्मियों के होली मिलन में ज्यादा भांग पीने से टीआई समेत छह पुलिस कर्मचारी बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस लाइन के मैरिज गार्डन में होली महोत्सव का आयोजन था। यहां एसपी वीरेंद्र मिश्रा समेत आसपास के पुलिस थाना प्रभारियों, पुलिस कर्मियों ने […]

You May Like