
इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने में लगातार आठवीं बार अहम योगदान देने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार यानि कल इंदौर प्रवास के दौरान उनके साथ भोज करेंगे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर क्विक एप और 50 नई सिटी बसों का शुभारंभ कर इन्हें जनता को समर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री का इंदौर आगमन सुबह 11 बजे होगा।आयोजन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी सहित शहर के जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। ज्ञात हों कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री को इंदौर आने के लिए आमंत्रित किया था।
