कोविड संक्रमण पर बारीकी से नजर

नयी दिल्ली 26 मई (वार्ता) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर राजीव बहल ने कहा है कि देश में कोविड संक्रमण की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और फिलहाल चिन्ता की बात नहीं है।

डॉ बहल ने सोमवार को यहां कहा कि देश में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, हालांकि इन्हें लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के सभी एजेंसियां स्थिति पर बारीकी से निगाह रख रही है और उचित समय पर तुरंत कदम उठा लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण की गंभीरता बहुत कम है और लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश में कोविड संक्रमण से निपटने के लिए कई तरह की वैक्सीन मौजूद है। देशभर में कोविड संक्रमण के संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

Next Post

शिवराज ने “विकसित भारत संकल्प पदयात्रा” के दूसरे दिन किया जनसंवाद

Mon May 26 , 2025
सीहोर, 26 मई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की “विकसित भारत संकल्प पदयात्रा” आज दूसरे दिन मध्यप्रदेश के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के बिजला जोड़, चांदा ग्रहण जोड़ और भैरूंदा क्षेत्र में पहुंची, जहां श्री चौहान ने उपस्थितजनों से केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध […]

You May Like