संस्कारधानी हुई जगन्नाथमय आस्था, उमंग और भक्ति का उमड़ा सैलाब

जबलपुर। भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा पुरी की तर्ज पर पूरे श्रद्धा, उत्साह और शिद्दत के साथ निकाली जा रही है। गुरुवार को जैसे ही महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर विराजमान हुए, “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।

रथयात्रा मार्ग पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और भव्य स्वागत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाएं, युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में इस आस्था के महापर्व में शामिल हुए।रंग-बिरंगी झांकियों, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के बीच निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर को जगन्नाथमय बना दिया।

Next Post

नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में कहा: यह राजनीति नहीं, सब भावनाओं का खेल है

Thu Jul 16 , 2026
दतिया। “यह राजनीति नहीं, सब भावनाओं का खेल है और जो पार्टी को अपनी ‘माँ’ मानता है, वही उसके मन की गहराइयों के शब्दों को पढ़ सकता है।” दतिया विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह भावुक उद्बोधन कार्यकर्ताओं […]

You May Like