
दतिया। “यह राजनीति नहीं, सब भावनाओं का खेल है और जो पार्टी को अपनी ‘माँ’ मानता है, वही उसके मन की गहराइयों के शब्दों को पढ़ सकता है।” दतिया विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह भावुक उद्बोधन कार्यकर्ताओं के बीच दिया।
डॉ मिश्रा ने कहा कि पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण ही हमारी असली ताकत है। दतिया की प्रगति और जन-कल्याण के लिए हम सब मिलकर इतिहास रचेंगे। जनता और कार्यकर्ताओं का यह अपार स्नेह आशुतोष तिवारी की प्रचंड विजय का शंखनाद है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब मिलकर दतिया के गौरवशाली भविष्य को और मजबूत बनाएं।
