
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की धरपकड़ व गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में दमोह कोतवाली पुलिस ने 16 जून 2026 को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 193(9) बीएनएसएस के तहत लंबित अपराध क्र. 872/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में डेढ़ वर्ष से फरार 2500 रुपये के इनामी आरोपी कलू सिंह लोधी निवासी राजा पटना थाना तेजगढ़ जिला दमोह को गिरफ्तार किया। आरोपी को 17 जून 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि रघुराज सिंह, प्रआर महेश यादव, प्र.आर. कलीम, आर. ब्रजेन्द्र मिश्रा, आकाश पाठक का योगदान रहा।
