महापौर ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, लापरवाही पर सख्त निर्देश

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया.उन्होंने छोटी ग्वालटोली, सरवटे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और राजशाही कचरा ट्रांसफर स्टेशन का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी और असंतोषजनक सफाई पर महापौर ने स्टेशन मास्टर से बात कर बड़े डस्टबिन लगाने, सुबह 6 बजे से नियमित सफाई शुरू करने और मॉनिटरिंग मजबूत करने के निर्देश दिए.

सरवटे बस स्टैंड पर जाले मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई और लापरवाह एजेंसी पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए. साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई के आदेश भी दिए. कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर अव्यवस्था देखने पर महापौर ने तुरंत सफाई कराने को कहा. उन्होंने साफ किया कि स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इंदौर की स्वच्छता पहचान को और मजबूत बनाया जाएगा.

Next Post

सड़क पर बहती है गंदगी, रहवासी होते हैं परेशान

Thu Sep 25 , 2025
इंदौर:पालदा नाका से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर अंदर हिम्मतनगर जो कि वार्ड क्रमांक 75 में आता है. वहां जन सुविधाओं पर अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कम काम हुआ है, क्योंकि इस वार्ड की पार्षद सीट विपक्ष की हैं. ऐसे में नगर निगम से कार्य करवाना आसान नहीं है. क्षेत्र में पानी, […]

You May Like