हिनौताकला के प्रतिष्ठित व्यापारी बलराम असाटी सहित प्रबुद्धजन से भेंट कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की

हटा/दमोह। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल व जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी दमोह जिले की चारों विधानसभाओ के प्रत्येक मंडलों में पहुंचकर निरंतर जनसंपर्क कर रहे हैं. इसी क्रम में आज हटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में जनसंपर्क कर प्रबुद्धजनों व समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों से संवाद किया.

भाजपा मंडल हिंडोरिया के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर साहू व सेवानिवृत्त शिक्षक धनीराम चौरसिया से भेंट कर संवाद किया गया.भाजपा मंडल कुम्हारी के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के साथ वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. जी.पी. गुप्ता व सेवानिवृत्त शिक्षक फूल सिंह यादव से मुलाकात कर जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई.भाजपा मंडल पटेरा के अध्यक्ष बलवंत सिंह लोधी के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाशचंद गुप्ता जी तथा वरिष्ठ समाजसेवी कोमलचंद जैन से संवाद स्थापित किया गया.भाजपा मंडल हटा नगर के अध्यक्ष सौरभ विजयनंदन जी के साथ राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक माधव पटेल, शिक्षक व युवा साहित्यकार अजीत अवस्थी तथा चिकित्सक डॉ. विराजमोहन पांडे से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.भाजपा मंडल हटा ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल पटेल के साथ ग्राम सकोर के सेवानिवृत्त शिक्षक मूलचंद गोस्वामी, सेवानिवृत्त सैनिक शिवनाथ अहिरवार तथा ग्राम हिनौता के प्रतिष्ठित व्यापारी बलराम असाटी से भेंट कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई.भाजपा मंडल मडियादो के अध्यक्ष कमलेश चौधहा जी के साथ ग्राम उदयपुरा के प्रसिद्ध कथावाचक पं.

गिरधारीशरण जी महाराज व ग्राम मडियादो के वरिष्ठ कपड़ा व्यापारी कन्हैयालाल अग्रवाल से सौजन्य भेंट कर संवाद किया गया.इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी जी ने हटा स्थित गौरीशंकर मंदिर परिसर के समीप आयोजित कार्यक्रम तथा जन कल्याण शिविर में भी सहभागिता की.

Next Post

ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो गिरफ्तार

Wed Jun 17 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के आदेश पर जिले में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। एसपी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में […]

You May Like