
पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिया नायडू के निर्देशन मे अजयगढ़ के रहुनियां मोहल्ला माधौगंज मे हुये दोहरे जघन्य अन्धे-हत्याकाण्ड के मामले मे सफल खुलासा करते हुये मामले के आरोपी को रामनगर मैहर से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है। मामले मे फरियादी रामनरेश कुशवाहा (मृतिका के जेठ) द्वारा दिनांक 17 सिंतबर 2025 को थाना अजयगढ़ उपस्थित आकर रिपोर्ट की गई की रात्रि मे उसके छोटे भाई की पत्नी एवं उसके 05 साल के बेटे की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अजयगढ़ मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध सम्बधित धाराओं मे अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा एस.डी.ओ.पी. अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अजयगढ हरिसिंह ठाकुर व थाना प्रभारी धरमपुर अनिल राजपूत के नेतृत्व मे सायबर सेल टीम पन्ना को शामिल करते हुये 02 विशेष पुलिस टीमो का गठन किया गया। उक्त पुलिस टीमो द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं संभावित रूट के करीब 200 से अधिक सी.सी.टी.व्ही. फुटेज खंगाले गये पुलिस टीमो के अथक प्रयासो से जानकारी प्राप्त हुई की रहुनियां मोहल्ले के पास मे ही रह रहा इन्द्रभान साकेत जो घटना दिनांक के कुछ दिन बाद ही कमरा खाली करके चला गया था उक्त संदिग्ध व्यक्ति को ग्राम खोमरहा रामनगर मैहर से आज 13 मई को गिरफ्तार कर थाना अजयगढ़ लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा बताया कि मैने रहुनिया मोहल्ला माधवगंज मे किराना की दुकान चलाने वाली सोनू कुशवाहा के घर मे चोरी करने की योजना बनाकर रात लगभग 11.30 बजे उसको पकडकर उसका मुंह दबाया और कपडे को उसके मुंह मे ठूसकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये उसी दौरान उसका एक बेटा जागकर चिल्लाते हुये मेरी ओर आया तो मैने उसका भी गला दबाकर और मुंह मे कपडा ठुसकर उसकी भी हत्या कर दी मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायल पेश किया गया है जहां अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपी को पुलिस रिमाण्ड मे लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी देते समय भावुक हो गई एसपी पन्ना – उपरोक्त जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते समय एसपी पन्ना भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि भले ही उपरोक्त मामलें के खुलासे में 7 माह का समय लगा लेकिन मेरे द्वारा पुलिस टीम को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे कि कोई भी गलत व्यक्ति फंसे नही और अपराधी बचे नही। मां एवं मासूम की जघन्य हत्या का मामला था इसलिये मेरे लिये ऐसा कोई दिन नही था कि जिस दिन मै इस मामलें का अपडेट न ले रही हूं। इसके लिये एसडीओपी अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी अजयगढ़ हरीसिंह, थाना प्रभारी धरमपुर अनिल राजपूत सहित पूरी टीम को बधाई देती हूं जिन्होंने अथक प्रयासों से इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया जिसका सारा श्रेय पुलिस टीम को जाता है और इसके लिये टीम को पुरूष्कृत करने के लिये भी कार्यवाही की जायेगी।
