15 क्विंटल डोडाचूरा के साथ 2 गिरफ्तार

मंदसौर। कोतवाली पुलिस द्वारा ट्रक के अंदर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा करीब 15 क्विंटल का परिवहन करते 2 आरोपियो को पकडा। इसका मूल्य 90 लाख 18 हजार रुपये है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा घटना स्थल 10 न. नाका के पास से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल 14 क्विंटल 82 किलोग्राम जो चाक पावडर की आड मे छुपा कर ले जाया जा रहा था। जिसमे कि अवैध मादक पदार्थ जिसकी किमत 59 लाख 28 हजार रुपये को जप्त करने मे थाना कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त ट्रक क्रमांक एचपी 17 एफ 7086 किमती 30 लाख रुपये व अन्य कच्चा माल चाक पावडर के कट्टे 300 नग किमती 60 हजार रुपये को भी जप्त किया गया है। प्रकरण में 02 तस्कर जिनके नाम क्रमश: 01 सुशील सिह पिता बख्तावर सिह उम्र 42 साल निवासी जाति मेहता निवासी कोटा साहीब, थाना कोटा साहीब जिला सिरमोर राज्य हिमाचल प्रदेश, व 02 मो. ईमरान पिता यामीन अली जाति शाह उम्र 28 साल निवासी जगतपुर थाना माझरा जिला सिरमोर राज्य हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण मे अन्य आरोपियो की तलाश जारी है।

Next Post

दलितों को न्याय दिलाने मुरैना दौरे पर जाएंगे जीतू पटवारी

Tue Apr 15 , 2025
ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मुरैना की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुरैना दौरे पर जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तत्काल घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि सिविल […]

You May Like