अब मंडल अध्यक्ष लिखी कार में स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

इंदौर: शहर में चलती कारों में स्टंट करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक बार फिर ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मंडल अध्यक्ष लिखी कार में सवार युवक सड़क पर स्टंट करते और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

जानकारी के अनुसार, रोहित घाटे नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो स्टोरी के रूप में साझा किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में कार के अंदर और बाहर कई युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से कुछ युवक खिड़कियों से बाहर लटकते हुए स्टंट करते नजर आते हैं. वायरल वीडियो में बायपास क्षेत्र में कारों के साथ रैली जैसा माहौल भी दिखाई दे रहा है. चलती कार में इस तरह के खतरनाक स्टंट किए जाने से सड़क पर हादसे का खतरा भी बना रहा.

पहले भी एक छात्र नेता का कार स्टंट का मामला आया सामने
गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में कार स्टंट का एक मामला सामने आ चुका है. पिछले हफ्ते खुद को सांसद प्रतिनिधि बताने वाले पंकज फतेहचंदानी के जन्मदिन पर छात्र नेता आयुष भार्गव कार रैली लेकर निकले थे. उस दौरान आयुष भार्गव का कार की छत पर खड़े होकर जुलूस निकालने का वीडियो वायरल हुआ था. मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनका जुलूस भी निकाला था. बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर माफी मांगी थी. अब नए वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Next Post

डॉग बाइट से दहशत में शहर : 15 दिनों में 2039 लोगों पर किया हमला

Tue Mar 17 , 2026
इंदौर:शहर में डॉग बाइट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हंै. पिछले 15 दिनों में ही कुत्तों के काटने के 2039 मामले सामने आए हैं. वहीं, पालतू कुत्तों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम बच्चे घायल हो गए. रालामंडल और बाणगंगा क्षेत्र में हुई इन घटनाओं के […]

You May Like