विकसित भारत संकल्पित भारत की अभिव्यक्ति का माध्यम बनी प्रदर्शनी: इं. नरेंद्र प्रजापति

तीन दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ समापन

नवभारत न्यूज

रीवा, 30 जनवरी, रीवा नगर के मार्तंड स्कूल प्रांगण में तीन दिवसी यशस्वी भारत मेगा प्रदर्शनी के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मंनगवा विधायक इं.नरेंद्र प्रजापति विकसित भारत और संकल्पित भारत की अभिव्यक्त का माध्यम बनाकर मेगा प्रदर्शनी ने युवाओं के कौशल विकास में महत्व भूमिका का निर्वहन किया है. हमारा देश 2047 से पहले देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हमारे युवा तरुणाई का नवाचार और किसानों में जागृत हो रही नई तकनीक का समागम देखने को मिला है विधायक ने मौके पर पहुंच कर

प्रदर्शनी के सभी स्टालों में जाकर केंद्र सरकार के विभिन्न संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर कर सृजनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विकसित भारत बन रहा है प्रदर्शनी में आने वाले लोग किसान युवा विद्यार्थीहैं से संवाद भी किया.

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने ने प्रदर्शनी का समापन करते हुए कहा कि आज हम विकास की नई ऊंचाइयों पर खड़े हैं रीवा के अंदर आज विश्वस्तरी सडक़ों का जाल है रेलवे कनेक्टिविटी से हम पूरे देश से जुड़ चुके हैं. वही नगर निगम के अध्यक्ष वेंकटेश पांडे ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी ने युवाओं में उत्साह का निर्माण किया है बड़ी संख्या में युवा इस प्रदर्शनी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे थे विज्ञान के साथ देश की प्रगति और वैभव की अनुभूति करें प्रदर्शनी में भाजपा नेतावंश गोपाल तिवारी योगेंद्र शुक्ला कबीर मिश्राआनंद सिंह सिंगर हिमांशु गुप्ता विवेक पांडे सतीश सोनी भूपेंद्र सिंह संजीव शुक्ला राजीव खंडेलवाल जेपी यादव बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. वहीं समापन अवसर पर जिले के विशिष्ट किसानों को सम्मानित किया गया.

Next Post

सीएमओ दिशा के नाम निकली ढाई करोड़ की बेनामी संपति

Thu Jan 30 , 2025
दिन भर चली कार्रवाई, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला छिंदवाड़ा। जिले के हर्रई और चांद की तत्कालीन सीएमओ दिशा डेहरिया के घर गुरूवार की सुबह छह बजे करीब आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने आय से अधिक मामले में छापामार कार्रवाई की है। वर्तमान में वह बारासिवनी नगर पालिका में सीएमओ […]

You May Like