इंदौर. परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नाका भट्टा चौराहे पर गाली देने से मना करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई. 23 वर्षीय फरियादी आशीष गारोटिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त उमेश गोमे को लेने चौराहे पर गया था. वहां पहले से मौजूद दीपक माली उर्फ भूरा माली किसी बात को लेकर अपने दोस्तों से बहस कर रहा था. इसके बाद दीपक उसके पास आया और विवाद करने लगा. उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ झूमाझटकी कर मारपीट की और नीचे गिरा दिया, इससे उसकी पीठ में चोट आई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
Next Post
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपती घायल
Tue Nov 10 , 2026
इंदौर. तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में खंडवा रोड स्थित अंग्रेजी वाइन शॉप के सामने तेज रफ्तार बाइक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी. हादसे में 32 वर्षीय एक्टिवा सवार अजय बादले और उनकी पत्नी सीमा घायल हो गए. अजय ने पुलिस को बताया कि बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन […]

You May Like
-
1 year ago
ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत
-
1 year ago
युवाओं पर केंद्रित होगा संजा लोकोत्सव पर्व