वेस्टइंडीज ने दिया भारत को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य

कोलकाता, 01 मार्च (वार्ता) रॉस्टन चेज (40), जेसन होल्डर ( नाबाद 37) और रोवमन पॉवेल (नाबाद 34 ) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने रविवार को टी-20 विश्वकप में सुपर आठ के आखिरी मुकाबले में भारत को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान शाई होप और रॉस्टन चेज की सलामी जोड़ी ने पहले 68 रन जोड़े। नौवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने शाई होप को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। शाई होप ने 33 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 32 रन बनाये। इसके बाद 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिमरॉन हेटमायर 12 गेंदों में 27 रन को और इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रॉस्टन चेज को भी अपना शिकार बना लिया। रॉस्टन चेज ने 25 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 40 रनों की पारी खेली। शरफेन रदरफोर्ड 14 रन बनाकर आउट हुये।

वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया। रोवमन पॉवेल ने 19 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 34 ) और जेसन होल्डर ने 22 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 37 ) रनों की पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिये। वरुण चक्रवर्ती तथा हार्दिक पंड्या ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

सीए फाइनल जनवरी 2026 का परिणाम घोषित, दीक्षा गोयल बनीं ऑल इंडिया टॉपर

Sun Mar 1 , 2026
नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा के जनवरी 2026 सत्र का फाइनल परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। ICAI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी करते हुए सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। जनवरी 5, 2026 से आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब […]

You May Like