इंदौर. तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में खंडवा रोड स्थित अंग्रेजी वाइन शॉप के सामने तेज रफ्तार बाइक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी. हादसे में 32 वर्षीय एक्टिवा सवार अजय बादले और उनकी पत्नी सीमा घायल हो गए. अजय ने पुलिस को बताया कि बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी. हादसे में अजय के दाहिने कंधे, मुंह, छाती और हाथ में चोट आई, जबकि पत्नी सीमा के सिर और दाहिने हाथ में चोट लगी. थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की है.
Next Post
युवक के सिर पर डंडा मारा
Tue Nov 10 , 2026
इंदौर. एमजी रोड थाना क्षेत्र में काछी मोहल्ला स्थित लाला कचोरी की दुकान के बाहर तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की. 19 वर्षीय फरियादी आदित्य रायकवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी आशीष उर्फ आशु सोनी और आयुष यादव ने बिना कारण उसे गालियां देना शुरू कर […]

You May Like
-
4 months ago
शादी के बाद दो लिव इन पार्टनर, फिर हत्या
-
4 months ago
शासकीय भूमि पर स्टे से बढ़ा विवाद