युवक के सिर पर डंडा मारा

इंदौर. एमजी रोड थाना क्षेत्र में काछी मोहल्ला स्थित लाला कचोरी की दुकान के बाहर तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की. 19 वर्षीय फरियादी आदित्य रायकवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी आशीष उर्फ आशु सोनी और आयुष यादव ने बिना कारण उसे गालियां देना शुरू कर दिया.

उसने गाली देने से मना किया तो दोनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे. इसी दौरान अभिनव उर्फ अथर्व कुशवाह भी वहां आ गया और मारपीट करने लगा. इसके बाद आयुष लकड़ी का डंडा लेकर आया और उसके सिर पर मार दिया, जिससे खून निकलने लगा. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

सबालेंका ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स में पहली जीत हासिल की

Tue Nov 10 , 2026
वाशिंगटन, 10 नवंबर (वार्ता) चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता आर्यना सबालेंका ने सोमवार को इंडियन वेल्स टेनिस गार्डन में डब्ल्यूटीए फाइनल्स के ग्रुप 2 के ओपनर में कैरोलिना मुचोवा को 7-6 (2), 7-5 से हराकर जीत हासिल की। हालांकि सबालेंका ने दो सेट प्वाइंट गंवाए और पहले सेट में […]

You May Like