MP स्कॉलरशिप अपडेट: 12वीं पास छात्राओं के पास सुनहरा मौका, पोर्टल अब 15 मई तक खुला

भोपाल: मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही उच्च शिक्षा विभाग ने बेटियों के भविष्य को लेकर एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। विभाग ने गांव की बेटी और प्रतिभा किरण जैसी महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाकर 15 मई 2026 कर दी है। 12वीं का रिजल्ट आने के बाद अक्सर गरीब और ग्रामीण परिवारों में फीस को लेकर चिंता होती है। लेकिन इस बार स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 को फिर से खुलने से छात्राओं को लाभ मिलेगा. वहीं हाल ही में परीक्षा पास की है वे अब बिना किसी देरी के इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं। शासन का उद्देश्य है कि प्रदेश की कोई भी प्रतिभाशाली बेटी पैसों की कमी की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।
किसे मिलेगा लाभ और क्या है योजना
गांव की बेटी योजना विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल से प्रथम श्रेणी में 12वीं पास की है। वहीं प्रतिभा किरण योजना शहरी क्षेत्र की उन मेधावी छात्राओं के लिए बनाई गई है जो गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। इन योजनाओं के तहत छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए सालाना वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे छात्राओं के बैंक खाते में जमा होती है जिससे वे अपनी किताबों और कॉलेज की फीस का इंतजाम आसानी से कर पाती हैं।
15 मई तक आवेदन का मौका
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि रिजल्ट के बाद पात्र छात्राओं का डेटा तुरंत सत्यापित किया जाए। जो छात्राएं अब तक आवेदन नहीं कर पाई थीं या जो नई छात्राएं इस साल कॉलेज में प्रवेश लेंगी वे 15 मई तक अपना पंजीकरण करा सकती हैं। विभाग ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि कोई पात्र छात्रा आवेदन से चूकती है तो इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

Next Post

यूनिवर्सिटी गड़बड़ियों पर लगाम: अब भोपाल से होगी सीधी निगरानी, स्थानीय अधिकारियों के जांच अधिकार खत्म

Fri Apr 17 , 2026
भोपाल:मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में होने वाली गड़बड़ियों या शिकायतों को लेकर अब नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक अगर आप किसी यूनिवर्सिटी की शिकायत जिला प्रशासन या स्थानीय अधिकारियों से करते थे, तो वे खुद इसकी जांच के लिए कमेटी बना देते थे […]

You May Like

मनोरंजन