आईडीए 50 करोड़ की लागत से पूर्वी रिंग रोड पर बनाएगा फ्लाई ओवर

इंदौर: शहर में पूर्वी रिंग रोड पर एक और फ्लाई ओवर ब्रिज की सौगात मिलने वाली है. इससे शहर में यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने आज रोबोट चौराहे पर फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ब्रिज निर्माण की लागत 50 करोड़ रुपए और यह आईडीए द्वारा निर्मित होगा.मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए रोबोट चौराहे से रेडिसन होटल चौराहे तक 50 करोड़ के नए फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की सौगात दी. ब्रिज निर्माण आईडीए द्वारा किया जाएगा, जो 6 लेन का होगा. इसकी तीन तीन लेन की भुजाएं मेट्रो के दोनों तरफ बनेगी और बीच में मेट्रो रेल भी चलेगी. उक्त ब्रिज सिंहस्थ के पहले पूरा करने का लक्ष्य लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. खास बात यह है कि इसमें मेट्रो रेल विभाग से समन्वय के लिए आईडीए ने मेट्रो रेल अधिकारियों को योजना से अवगत करा दिया है.
ब्रिज की जानकारी…
आज मुख्यमंत्री के समक्ष विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा रोबोट चौराहे पर यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव रखा गया. आईडीए ने उक्त प्रस्ताव की आज सुबह ही योजना और क्रियान्वयन की तुंरत रिपोर्ट तैयार की है. मुख्यमंत्री ने फ्लाई ओवर निर्माण का एलान कर दिया. बताया जा रहा है कि रोबोट चौराहे पर आईडीए मेट्रो एलिवेटेड लाइन के दोनों ओर 12-12 मीटर चौडी तीन तीन लेन की भुजाएं सहित कुल 6 लेन ब्रिज निर्मित करेगा. उक्त फ्लाई ओवर ब्रिज की लंबाई 460 मीटर होगी. उक्त ब्रिज खजराना, लवकुश एवं भंवरकुआं चौराहे पर बने ब्रिज के समान ही बनाया जाएगा. ब्रिज निर्माण कार्य 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Next Post

रंजिश में युवक की हत्या, घेरकर मारे चाकू; अस्पताल में मौत

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने उसे घेरकर ताबड़तोड़ वार किए. गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.मृतक की पहचान विशाल उर्फ नानू […]

You May Like