पंचांग 04 मई 2026:-
रा.मि. 14 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया चन्द्रवासरे रात 2/59, अनुराधा नक्षत्रे दिन 8/15, परिघ योगे रात 9/50, वणिज करणे सू.उ. 5/29, सू.अ. 6/31, चन्द्रचार वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 04 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता मेंसफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, अधिकारियों का कानूनी मामलों में मेलजोल बढ़ेगा, वर्ष के अन्त में यात्रा कष्टदायक हो सकती है, दाम्पत्य जीवन का निर्वहन होगा, व्यस्तता रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख मिलेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों की शिक्षा में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को यात्रा में कष्ट हो सकता है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों कोउतावलेपन में हानि हो सकती है, सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
————————————————————-
आज का भविष्य-सोमवार 04 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक साहसी, निडर, महत्वाकांक्षी परिश्रमी एवं कार्यकुशल होगा, बचपन में स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, बाद में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, माता पिता का विशेष ध्यान रखने वाला होगा, यात्रा का शौकीन होगा, व्यापार करेगा.
————————————————————-
मेष- देनदारी के चलते आपसी विवाद बढेगा, पुराने निवेश का लाभ मिलेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करें, खानपान पर संयम रखें.
वृषभ- नजदीकी लोगों के कारण परेशानी हो सकती है, अपनी बात मनवाने की कोशिश करें, खास वस्तुओं का संग्रह होगा, पारिवारिक विवाद दूर होगा.
मिथुन- पुरानी उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा, पारिवारिक विवाद दूर होगा, परिश्रम अधिक होगा.
कर्क- रूके हुये कार्य को पूरा करने के लिये किसी की सिफारिश की जरूरत पड़ सकती है, अज्ञात भय तथा चिन्ता दूर होगी, पारिवारिक व्यस्तता रहेगी.
सिंह- अनावश्यक विवाद की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें, नौकरी संबंधी कार्यो में सावधानी रखें, माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा.
कन्या- बेहतर अवसर सामने आयेंगे, धैर्यपूर्वक कार्य करें, सम्मान मिलेगा, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी.
तुला- आपके करीबी लोग ही आपको बीच मझधार में छोड़ देंगे, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी, व्यवसायिक संबंधों में लाभ मिलेगा, परिश्रम अधिक रहेगा.
वृश्चिक- भावनाओं पर काबू रखकर व्यवहारिक निर्णय लें, खानपान पर संयम रखें, कार्य की अधिकता रहेगी, सोचे हुये कार्य बनने का योग है.
धनु- कारोबारी विस्तार को लेकर कार्यस्थल पर खीचातानी बनेगी, संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, किसी दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा.
मकर- कहीं दूर जाने का प्रोग्राम बनेगा, साझेदारी कार्य में मनमुआव आ सकता है, आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी, पारिवारिक तनाव रहेगा.
कुम्भ- आपको अधिकारों में कटौती का मलाल होगा, प्रिय सूचना मिलेगी, पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा, रक्त संबंधियों से सहयोग मिलेगा.
मीन- मित्रों की सलाह पर अमल करने से राह आसान होगी, सुविधा के सामान पर खर्च संभव, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में मन मुताबिक सफलता मिलेगी.
————————————————————-
व्यापार भविष्य:
शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, मॅूग, उड़द, मोठ, सरसों, अरंडी, घी, तेल, के भाव में तेजी होगी, कपास, रूई, सूत, पाट, बारदाना, के भाव में साधारण तेजी होगी. भाग्यांक 1412 है.
————————————————————-
