महापौर ने लिया नारायण तालाब का जायजा

सतना :पिछले कुछ दिनों से जारी बाहिरश के क्रम के चलते एक ओर जहां शहर के कई क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या ने विकराल रुप ग्रहण कर लिया था वहीं दूसरी ओर नारायण तालाब की मेड़ से पानी रिसने जैसी गंभीर चेतावनी भी सामने आने लगी थी.मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर योगेश ताम्रकार नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और गहन निरीक्षण शुरु किया. टीम के साथ निरीक्षण पूरा करने पर महापौर ने बताया कि तालाब के पानी का बहाव न सिर्फ सामान्य है बल्कि नियंत्रित भी है. महापौर ने आगे बताया कि वर्तमान स्थिति पूरी तरह से निगरानी में है. पूरी टीम के साथ वे स्वयं भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल तालाब के फूटने जैसी कोई भी स्थिति अथवा खतरा नहीं है. लेकिन इसके बावजूद भी नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है. लिहाजा नारायण तालाब के आस पास और निचले क्षेत्रों में रहने वाले सभी नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे सभी सावधान रहें, सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें

Next Post

जिले में बारिश से 27 किमी सड़कें और दर्जनों पुल-पुलिया ध्वस्त

Mon Aug 31 , 2026
सतना : जिले में इस वर्ष हुई मूसलाधार बारिश ने मुख्य जिला मार्गों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और कई जगह पुल-पुलिया बह जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है. आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में 26.90 किलोमीटर लंबी सड़कें […]

You May Like

Play sound