जप्त की गई 210 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन, 1 लाख का स्पॉट फाइन

जबलपुर। शहर को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने के संकल्प के तहत नगर निगम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संभाग क्रमांक 15 के वार्ड क्रमांक 74 में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संचालक अतुल खत्री के परिसर पर निरीक्षण कर अमानक प्लास्टिक और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर त्वरित कार्रवाई की गई। इस मौके पर नगर निगम और प्रदूषण बोर्ड की संयुक्त टीम ने मौके से 110 बोरी अमानक पानी के पाउच, 210 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन और 23 पेटी विक्रय अयोग्य पानी की बोतलें जब्त कीं। यह सामग्री पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती थी। इसके साथ ही परिसर में जनसुरक्षा से जुड़े फायर एंड सेफ्टी मानकों के अभाव को देखते हुए 1 लाख रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया, जिसे चैक के माध्यम से मौके पर ही वसूल किया गया।

कार्रवाई के दौरान उपायुक्त संभव अयाची, संभागीय अधिकारी अजय लवाना, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनंत दुबे, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संजय वर्मा, सहायक अग्निशमन अधिकारी आकाश श्रीवास्तव, अतिक्रमण दल के अभिषेक एवं प्रभारी वार्ड सुपरवाइजर सुरेश राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का सबसे बड़ा अभियान, 4 दिन से गरज रहा बुलडोजर और टूट रही भट्टियां

Thu Sep 3 , 2026
खंडवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशन में खंडवा जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पिछले चार-पांच दिनों से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई चल रही है। प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम शहर से लेकर ग्रामीण और जंगल क्षेत्रों तक एक साथ प्रहार कर रही है। शहर […]

You May Like

मनोरंजन