मानसून में धुआंधार का रौद्र सौंदर्य, पर्यटकों की उमड़ रही भीड़

जबलपुर। लगातार हो रही मानसूनी बारिश से भेड़ाघाट स्थित विश्व प्रसिद्ध धुआंधार जलप्रपात इन दिनों अपने भव्य और रौद्र रूप में नजर आ रहा है। नर्मदा नदी का बढ़ा जलस्तर और जलप्रपात की गर्जना देशभर से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी धुआंधार का प्राकृतिक सौंदर्य देखने पहुंच रहे हैं। वहीँ बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। पर्यटकों ने भेड़ाघाट में स्वच्छता, पर्याप्त कूड़ेदान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

Next Post

कांग्रेस का आदिवासी Gen Z फेस्ट आयोजित

Sun Jul 12 , 2026
भोपाल। कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत सिंधु भवन में ‘आदिवासी Gen Z फेस्ट’ का आयोजन किया, जिसमें आदिवासी संस्कृति, युवा प्रतिभाओं और शिक्षा-रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए आदिवासी सांस्कृतिक दलों ने लोकनृत्य एवं लोकसंगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। […]

You May Like