सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का आधिकारिक विमोचन

नयी दिल्ली 16 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का सोमवार को आधिकारिक विमोचन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी, राजीव गांधी से मुलाकात, भारत आने के शुरुआती अनुभवों और परिवार से जुड़ी कई अनकही बातों को साझा किया।

श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि लोगों से मिले प्यार और सम्मान से वह अभिभूत हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें अपनी कहानी लिखने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में उन्हें यह काम काफी मुश्किल लगा, लेकिन उन्होंने अपने परिवार के बारे में फैलायी गयी गलत बातों का सच लोगों तक पहुंचाने के लिए यह किताब लिखी। उन्होंने बताया कि एक दोस्त के माध्यम से उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। भारत की संस्कृति उनके लिए बिल्कुल नयी थी। उन्होंने कहा, “भारत में मैं सिर्फ राजीव को जानती थी। मेरा कोई राजनीतिक लक्ष्य नहीं था। मैं राजीव के साथ खुश थी। हम इंडिया गेट घूमने जाया करते थे।”

उन्होंने बताया कि विदेशी होने के नाते उन्हें भारत में लोगों से जुड़ने और यहां की संस्कृति को समझने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। अपने पिता को राजीव के बारे में बताना भी आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके पिता बहुत सख्त थे और जब राजीव उनसे मिलने उनके घर आए तो वह भी काफी नर्वस थे। इंदिरा गांधी के साथ अपने शुरुआती रिश्ते को याद करते हुए सोनिया ने कहा कि पहले वह उनसे डरती थीं। उन्हें इंदिरा गांधी को मां कहने में भी वक्त लगा। राहुल गांधी के नामकरण को लेकर भी दोनों के बीच मतभेद हुआ था। इंदिरा गांधी पंडित बुलाकर नामकरण संस्कार कराना चाहती थीं, जबकि सोनिया का कहना था कि बेटे का नाम वे खुद रखेंगे।

श्री राजीव गांधी की हत्या के दर्द को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वह पूरी तरह टूट गयी थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि उस सदमे और पीड़ा के कारण वह अपनी जिंदगी की कुछ आसान और खूबसूरत यादें भी भूल गयी थीं, जिनमें राजीव से पहली मुलाकात और बच्चों का जन्म शामिल है।

 

 

Next Post

रेत माफिया के आगे बेबस रहा सिस्टम,अवैध रेत में स्थानीय भाजपा नेता का संरक्षण अवैध रेत कारोबार को भाजपा के नेता का संरक्षण मिलने की चर्चा,पुलिस पर दबाव बनाने के भी आरोप,खनिज विभाग के निरीक्षक की भूमिका पर उठे सवाल

Mon Nov 16 , 2026
सिंगरौली । जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के बिहरा के निमिहवा डांड़ में बीते रविवार की शाम एक आदिवासी युवक को अवैध रेत कारोबारी में कुचल कर मौत के नींद सुला दिया था। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया, इस घटना की खबर प्रदेश तक पहुंच गई है और […]

You May Like