जबलपुर: भेड़ाघाट थानांतर्गत शिल्पी नगर निवासी भोला उइके के घर में सांयकाल साढ़े पांच बजे जब वे काम करके घर वापस आए तो देखा कि दरवाजे की सांकल में चार फीट लंबा सांप लिपटा हुआ है।
उन्होंने तत्काल भेड़ाघाट थाने से सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे का नंबर लेकर सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है जो कि छप्पर के सहारे दरवाजे की सांकल में लिपट गया था।
