मामा ने पीट-पीट कर की भांजे की हत्या, फरार आरोपी की तलाश जारी

सतना. शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में उस वक्त हडक़ंप मच गया जब एक व्यक्ति ने अपने भांजे की लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैरों से दिव्यांग 45 वर्षीय रामबहोर बेलदार पिछले लगभग 5 वर्षे से अपने मामा रामलाल बेलदार के जवाहर नगर कुम्हरान टोला में स्थित घर के एक कमरे में किराए से रह रहा था. वहां पर वह अपनी पत्नी के साथ रहता था और मजदूरी कर परिवार चला रहा था. लेकिन पिछले कई दिनों से मामा रामलाल द्वारा कमरा खाली करने के लिए भांजे रामबहोर को कहा जा रहा था. जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद भी होने लगा था. भांजे रामबहोर द्वारा मामा से एक महीने का समय मांगा गया था. इसी कड़ी में मकान खाली करने को लेकर गुरुवार की सुबह भी दोनों के बीच काफी विवाद हुआ. मामा के गुस्से को देख भांजा डरकर दूसरे मामा के घर चला गया. बताया गया कि रात में लगभग साढ़े 11 बजे जब भांजा रामबहोर वापस लौटा तो वहां पर बैठे मामा रामलाल ने लाठी से उस पर हमला कर दिया. लाठी से पीट पीट कर बुरी तरह घायल कर देने के बाद मामा वहां से भाग निकला. जिसके चलते परिजन घायल रामबहोर को लेकर सिटी कोतवाली शिकायत करने के लिए पहुंचे. उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां पर जारी उपचार के दौरान शुक्रवार को भांजे की मौत हो गई.

Next Post

जन्म प्रमाण पत्र: अस्पताल से छुट्टी से पहले ही बनवा लें 

Sat Jun 21 , 2025
ग्वालियर। प्रसव के बाद अस्पताल से माँ की छुट्टी होने से पहले ही नवजात शिशु का जन्म प्रमाण-पत्र जारी हो जाए। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस आशय के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन एवं जिले के खंड चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को […]

You May Like

मनोरंजन