सिवनी: पेंच में बनेगा घायल बाघों के लिए रेस्क्यू सेंटर, पर्यटक भी कर सकेंगे दीदार

सिवनी, पेंच टाइगर रिजर्व में घायल, बीमार और बचाव के दौरान पकड़े गए बाघों के उपचार के लिए अत्याधुनिक टाइगर रेस्क्यू सेंटर स्थापित किया जाएगा। प्रबंधन ने बफर क्षेत्र के मोहगांव के पास 50 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर राज्य शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

यह सेंटर “टाइगर सफारी कम रेस्क्यू सेंटर” के रूप में विकसित होगा। यहां बाघों को प्राकृतिक वातावरण जैसे बड़े संरक्षित बाड़ों में रखा जाएगा। पर्यटक विशेष बंद वाहनों से सुरक्षित दूरी से बाघों का दीदार कर सकेंगे। इसके लिए अलग शुल्क निर्धारित होगा।

वर्तमान में घायल बाघों को इलाज के लिए अन्य टाइगर रिजर्व भेजना पड़ता है। नया सेंटर बनने से इलाज और पुनर्वास स्थानीय स्तर पर होगा।

डिप्टी डायरेक्टर पुनीत गोयल ने बताया कि राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। दोनों स्तरों से मंजूरी मिलने पर निर्माण शुरू होगा। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि इससे वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म दोनों को मजबूती मिलेगी।

Next Post

करीब एक लाख लेबनानी बच्चों के नये शैक्षणिक सत्र से वंचित होने का खतरा , यूनिसेफ ने दी चेतावनी

Fri Jul 3 , 2026
बेरुत, 03 जुलाई (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने एक बयान में कहा है कि यदि युद्ध में क्षतिग्रस्त विद्यालयों की सितंबर तक मरम्मत नहीं की गयी तो लेबनान के लगभग एक लाख बच्चों के नये शैक्षणिक सत्र से वंचित होने का खतरा है। यह चेतावनी यूनिसेफ और लेबनान […]

You May Like