
उज्जैन। रात्रि गश्त के दौरान मादक पदार्थ तस्करी में शामिल कार सवार दो युवकों को पकड़ा गया। जिनके पास से 1 किलो 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मादक पदार्थ से जुड़े कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चिमनगंज थाना पुलिस रात्रि गश्त पर थी। गरोठ रोड ब्रिज के नीचे टाइम हेडक्वार्टर के पीछे सर्विस रोड क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन क्रमांक एम एच 31एफ आर 2515 स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी दिखाई दी। वाहन के पास पहुंचकर पुलिस टीम ने देखा तो उसमें दो युवक सवार थे। जिनसे पूछताछ करने पर उनके नाम पंकज पिता श्यामराव चरडे 34 वर्ष निवासी प्रभा सिटी, पवनगांव, थाना पार्डी जिला नागपुर (महाराष्ट्र) और अमित तिवारी पिता महेन्द्र तिवारी 20 वर्ष निवासी बिहार सामने आये। रात के अंधेरे में बाहरी युवकों के मिलने पर उनकी कार की तलाशी ली गई। जिसमें एक बॉक्स रखा मिला। पूछताछ करने पर बॉक्स में रखे सामान की जानकारी देने में दोनों बरगलाने। पुलिस द्वारा बॉक्स खोला गया तो उसमें एक थैली के अंदर रखा मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद हो गया। जो कि 1 किलो 15 ग्राम था। दोनों लोगों को थाने लाया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया
मादक पदार्थ की कीमत करीब 15 लाख रुपए है
मादक पदार्थ की कीमत 15 लाख और कार की 5.50 लाख रुपए होना सामने जिसे जब्त कर दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थ मंदसौर से लाया गया था और नागपुर ले जाया जा रहा था। दोनों युवक अपने एक साथी का इंतजार करने के लिए गरोठ ब्रिज के नीचे रुके थे। उनसे साथी के संबंध में भी जानकारी जुटा जा रही है।
