जबलपुर:खुद को राजकुमार बताकर युवती से दोस्ती कर डॉक्टर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। धर्म छुपाकर अस्मत लूटने वाले सैय्यद इसाक के खिलाफ रविवार को असल एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की शिकायत मदन महल थाने में हुई थी। पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज की गई थी। चूंकि घटना स्थल विजय नगर थाना क्षेत्र का है, इसलिए डायरी मिलने के बाद रविवार को विजय नगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं मेंं असल कायम दर्ज की। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जायेगा।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता मदन महल क्षेत्र के एक डेंटल क्लीनिक में बतौर असिस्टेंट काम करती है। करीब 8-9 महीने पहले उसी क्लीनिक में आरोपी डॉक्टर की नौकरी लगी। काम के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी ने युवती को अपना नाम राजकुमार बताया था। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया। 19 अप्रैल 2026 को वह पीडि़ता को विजय नगर स्थित एक किराए के मकान में ले गया, जहाँ उसने शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीडि़ता जब भी शादी के लिए कहती, आरोपी जल्द शादी करने का बहाना बनाकर बात टाल देता और उसे हैदराबाद चलने के लिए कहता रहा। लगातार मिल रहे धोखे के बाद जब जांच में आरोपी की असली पहचान उजागर हुई। आरोपी का असली नाम सैय्यद इसाक असरार निवासी अग्रसेन मण्डपम के पीछे, विजय नगर के रूप में हुई। पीडि़ता को यह भी पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। सच सामने आने पर जब पीडि़ता ने आपत्ति जताई, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामले में विहिप ने जमकर हंगामा किया था । जिसके बाद मामले की शिकायत मदनमहल थाने में की गई थी ।
