चंबल में भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर खींचतान मची

ग्वालियर। चंबल के विभिन्न जिलों में भाजपा शहर अध्यक्ष को लेकर खींचतान मची हुई है। ग्वालियर नगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया जैसे दिग्गजों का सीधा दखल है। हालांकि बीजेपी के स्थानीय नेता जिलाध्यक्ष के नामों को लेकर एक राय नहीं हो पा रहे हैं।

ग्वालियर में भाजपा के जिलाध्यक्षों को लेकर दिग्गजों के जिलों में स्थानीय नेताओं के बीच खींचतान मची हुई है। केंद्रीय मंत्रियों ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र में जिलाध्यक्ष को लेकर स्थानीय नेताओं में सहमति नहीं बन पा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल लेकर दिल्ली रवाना हो गए। शुक्रवार को ही पहली सूची घोषित होने की संभावना थी लेकिन दिग्गजों के इलाकों में ही करीब आधा दर्जन जिलों में सहमति नहीं बन पाई। बीजेपी सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्षों की सूची अब आज शनिवार को जारी हो सकती है।

Next Post

दतिया एसपी वीरेंद्र कुमार बने एसएसपी

Sat Jan 4 , 2025
दतिया । पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा को राज्य शासन द्वारा 13 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण करने पर पदोन्नत कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। मप्र के राज्यपाल के नाम से व मप्र शासन गृह विभाग के सचिव ओमप्रकाश ने आदेश जारी किया है। 18 […]

You May Like