चार्जिंग पर खड़ी ओला बाइक में विस्फोट, आग की चपेट में आईं 4 गाड़ियां; बाल-बाल बचा परिवार

देवास: शहर के मिश्रीलाल नगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक मकान में खड़ी Ola बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस घर पर आग लगी वह विकास गिरी का मकान है, जहां घर के अंदर ही Ola बाइक खड़ी थी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और वहां खड़ी कुल चार बाइक चपेट में आ गई जिससे दो बाइक पूरी तरह राख हो गईं। आग की लपटें पूरे घर में फैलने लगीं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई।
घटना के समय विकास गिरी अपने भाई एवं परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आग लगने की भनक लगते ही परिवार के सदस्यों को तत्काल घर की गैलरी के रास्ते बाहर निकाला गया, जिससे सभी की जान सुरक्षित बच गई।आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय रहवासियों की सूझबूझ और प्रयासों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना के बाद इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Next Post

हनुमानजी की भक्ति में डूबा ग्वालियर, श्रद्धा और उल्लास से मन रही हनुमान जयंती

Thu Apr 2 , 2026
ग्वालियर: आज गुरुवार को भगवान हनुमान के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भोर में 4 बजे से मंदिरों में भक्त पहुंच गए थे। सुबह पांच बजे भगवान हनुमान का जन्म होते ही उत्सव शुरू हो गया। पहले चोला चढ़ाया गया फिर आरती की गई। मीरा […]

You May Like