खेल सर्वांगीण विकास का अहम माध्यम: सक्सेना

सीहोर। 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती, ग्रीको रोमन व वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में हुआ. प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 संभागों से चयनित करीब 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. अगले दिनों में खिलाड़ी विभिन्न मुकाबलों में अपने खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

शुभारंभ कार्यक्रम को एडीएम ब्रजेश सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता के साथ संघर्ष करने की भावना विकसित होती है.

जिला क्रीड़ा अधिकारी अताउल्ला खान ने प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि खिलाडिय़ों के आवास, भोजन, खेल मैदान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी पदक और उत्कृष्ट प्रदर्शन हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. कुश्ती एवं ग्रीको रोमन के मुकाबले शासकीय कन्या महाविद्यालय के इंडोर हॉल में, जबकि वेटलि िटंग प्रतियोगिता शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के हॉल में आयोजित की जाएगी. इस अवसर पर डीईओ शीलू शर्मा, आवासीय विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा सहित शिक्षा एवं खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक और खिलाड़ी मौजूद थे.

 

 

Next Post

संत नागर को धमकी देने वालों को पकडऩे की मांग

Tue Sep 8 , 2026
सीहोर। संत कमल किशोर नागर को जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर गौसेवकों, अनुयायियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर प्रेम सिंह को सौंपा है. गौ सेवकों ने कहा कि आरोपी ने आपत्तिजनक गालियों के […]

You May Like