लव जिहाद प्रकरण पर इछावर में तनाव, दूसरे दिन भी बाजार रहे बंद

इछावर। लव जिहाद के मामले को लेकर इछावर में आक्रोश का माहौल बरकरार है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन नगर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। हिन्दू संगठनों के आव्हान पर हुए अनिश्चितकालीन बंद को व्यापारियों ने व्यापक समर्थन देते हुए दुकानें, होटल, गुमठियां और ठेले बंद रखे।

सकल हिन्दू सनातनी समाज आरोपी के मकान और अवैध संस्थानों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ा हुआ है। इस कारण नगर में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर नगर को छावनी में बदल दिया है। एडीशनल एसपी, एसडीओपी और अन्य अधिकारी पिछले 48 घंटे से लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

चार दिन पहले सामने आए मामले में आरोपी मोहसिन बाबा ने खुद को राहुल बताकर युवती से दोस्ती की और शारीरिक शोषण के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके विरोध में रविवार को हजारों लोग रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन ने आरोपी के कब्जे से दुकान खाली करवाई और हाइवे स्थित गुमठी हटाई, लेकिन समाज आरोपी का मकान ढहाने की मांग पर अड़ा हुआ है। अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतने की चेतावनी दी है। उप पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Next Post

न्यास कॉलोनी में 39 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Tue Aug 19 , 2025
इटारसी। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने न्यास कॉलोनी में लगभग 39 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। बारिश के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम पूरा किया। महिलाओं ने विधायक का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। बड़े नाले के निर्माण से कॉलोनी की स्वच्छता और […]

You May Like