दो गुटों में खूनी झड़प, युवक की गर्दन पर चाकू से हमला

छतरपुर। जिले के चंदला थाना क्षेत्र में बीती रात दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बंजारी मार्ग पर रात करीब 8 बजे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

इस घटना में सचिन आजाद नामक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत चंदला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में एक और विवाद की स्थिति तब बनी जब मीडियाकर्मियों को कवरेज करने से रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि घायल युवक ने ही मीडिया को वीडियो बनाने से मना करते हुए धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, घायल युवक के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस मामले में समीर और महफूज अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया गया है।

 

Next Post

ऑटो चालक ने लौटाया 4 लाख के गहनों से भरा बैग

Thu Apr 2 , 2026
इंदौर: शहर में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए करीब 4 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग उसके मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया. इस पर महिला और उसके परिजनों ने चालक का आभार जताया.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि बीना निवासी 24 वर्षीय वैष्णवी पटेरिया […]

You May Like