उपार्जन केन्द्र बडख़रा में शुरु हुई खरीदी

सीधी। शासन के निर्धारित मापदंड अनुसार उपार्जन केन्द्र बडख़रा में धान की खरीदी शुरु हुई। क्षेत्र के गणमान्य किसानों की उपस्थिति में विधिवत पूजा पाठ कर उपार्जन केन्द्र बडख़रा का आज शुभारंभ किया गया।

उपार्जन केन्द्र बडख़रा में आज दिनांक से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है और समिति प्रबंधक बडख़रा सुभाष बहादुर सिंह, वीरभान सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर ध्रुव सिंह सहित बडख़रा के गणमान्य किसान अच्चुत परौहा, चेतमणि सोनी, सुखेन्द्र सिंह बडख़रा 739, संजय सिंह बडख़रा 739, आशीष तिवारी बडख़रा 739, दिनेश पाण्डेय अमरपुर, जय सिंह पटेल मोहनिया, रामाधार पटेल बडखरा 740, अतुल मिश्रा कोष्टा, राम अवतार पटेल बड़ोखर, रामभव पटेल मोहनिया, कृपा निधान पाण्डेय अमरपुर, अखिलेश सोनी मौजूद रहे। उपार्जन केन्द्र बडख़रा में धान की खरीदी की शुरूआत होने के साथ ही आज प्रथम दिन 6 किसान अपनी धान की बिक्री करने पहुंचे। उपार्जन केन्द्र में आज प्रथम दिवस 452 क्विंटल धान की खरीदी की गई। धान की खरीदी का कार्य उपार्जन केन्द्र में लगातार तेजी के साथ चलेगा। क्षेत्र के अधिकांश किसान धान की फसल की बिक्री के लिये उपार्जन केन्द्र के प्रारंभ होने का इंतजार कर रहे थे। उपार्जन केन्द्र के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर है। चर्चा के दौरान कुछ किसानों का कहना था कि धान की फसल गहाई के बाद से ही सभी इंतजार कर रहे थे कि उपार्जन केन्द्र शासन के निर्देशानुसार बडख़रा में प्रारंभ हो और किसान अपनी फसल की बिक्री सुविधानुसार कर सकें। उपार्जन केन्द्र बडख़रा में किसानों की सुविधा के लिहाज से सभी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। जिससे किसानों की धान की फसल उपार्जन केन्द्र में आने के बाद जल्द से जल्द खरीदी हो सके।

किसानों की सुविधा के लिए 10 कांटे की है व्यवस्था

उपार्जन केन्द्र बडख़रा में किसानों की सुविधा के लिये 10 तौल कांटे की व्यवस्था बनाई गई है। जिससे किसानों को उपार्जन केन्द्र में आने के बाद उनकी फसल की तौल कराने में ज्यादा समय ना लगे। दरअसल उपार्जन केन्द्र के प्रारंभ होने के बाद अब किसानों की संख्या उपार्जन केन्द्र में ज्यादा बढ़ती रहेगी। उपार्जन केन्द्र में 10 कांटे की व्यवस्था हो जाने के बाद धान की तौल कराने में किसानों को ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। तौल का काम समाप्त होने के बाद उपार्जन केन्द्र से संबंधित किसान को पर्ची दी जाती है। जिसमें उनके द्वारा तौल कराई गई फसल की मात्रा दर्ज होती है और उसी के अनुसार उनके बैंक खाते में राशि पहुंचती है।

उपार्जन केन्द्र में पीने के पानी और ठंड से बचाव का है इंतजाम

उपार्जन केन्द्र बडख़रा को किसानों की सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है। समिति प्रबंधक बडख़रा सुभाष बहादुर सिंह द्वारा उपार्जन केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिये सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित कराये गये हैं। उपार्जन केन्द्र में किसानों को पीने के लिये शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। साथ ही ठण्ड से बचाव के लिये अलाव की व्यवस्था भी बनाई गई है। जिससे उपार्जन केन्द्र में किसानों को किसी तरह की दिक्कतें ना हो। किसानों के बैठने के लिये भी माकूल इंतजाम किये गये हैं। जिससे किसान जितना समय फसल की बिक्री मे लगे वह सुविधानुसार बैठ सकें। किसानों की सुविधा के लिये समुचित इंतजाम समय पर पूरे किये गये हैं।

Next Post

नवजात की मौत के बाद गांधी मेमोरियल अस्पताल में हंगामा परिजन प्रसूता को भी बता रहे मृत

Fri Dec 5 , 2025
रीवा। श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित गांधी मेमोरियल अस्पताल में नवजात की मौत और प्रसूता की हालत गंभीर होने पर परिजनो ने जमकर हंगामा किया. सुबह आपरेशन थिएटर में लेकर जाने के बाद नवजात की मौत हो गई. वही प्रसूता की हालत गंभीर होने पर उपचार किया जा रहा […]

You May Like