सरकारी रास्ते से हटा अवैध निर्माण: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महुआ गांव में जमींदोज हुए मकान

सरई । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चल गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के तहत की गई। जिस भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, वह शासकीय भूमि थी और वर्षों पहले सार्वजनिक रास्ता हुआ करता था, जिस पर बाद में मकान का निर्माण कर लिया गया था।

प्रशासन द्वारा पूर्व में मुनादी एवं नोटिस देने के बाद आज सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटवाए गए। इस कार्रवाई में तहसीलदार सरई वित्त निवास अमित मिश्रा की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक लालमणि सिंह, पटवारी अरुण शुक्ला, सतेंद्र साहू व अन्य मौजूद रहे। इधर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स के साथ टीआई सरई जितेंद्र भदौरिया उप निरीक्षक विनय शुक्ला एवं सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

शौचालय बिना स्कूल बच्चों को हो रही परेशानी

शैक्षणिक संस्थाओं और शासकीय भवनों में आपको स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत जैसे स्लोगन दीवारों में जरूर देखने को मिल जाएगा, देश भर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर शौचालय का दावा सरकार की ओर से किया जाता है। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रही है। जिले के सरई संकुल केंद्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल-ठरकठैला आज भी शौचालय विहीन है। यहां कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। जहां एक भी शौचालय नहीं है। परंतु उक्त विद्यालय में शौचालय नही है।

Next Post

ओडिशा के जाजपुर में बड़ा रेल हादसा टला, पटरी से उतरी चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस,तीन कोच डिरेल होने से यात्रियों में मची चीख-पुकार

Thu Feb 5 , 2026
जाजपुर (ओडिशा) | ओडिशा के जाजपुर जिले में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:50 बजे ट्रेन जब ट्रैक बदल रही थी, तभी उसके एक एसी कोच और दो जनरल […]

You May Like