लॉस एंजिल्स, 15 अक्टूबर ( वार्ता ) अमेरिका में हज़ारों स्वास्थ्यकर्मी उचित वेतन और समुचित सेवाशर्तों की मांग को लेकर पांच दिन के हड़ताल पर चले गए हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिमी तटीय इलाके में हुई इस हड़ताल से 500 से ज़्यादा अस्पताल और चिकित्सा सुविधाएं प्रभावित हुये हैं। इनमें कैलिफ़ोर्निया और हवाई इलाके के अस्पताल और लॉस एंजिल्स क्षेत्र के कई अस्पताल शामिल हैं। हड़ताल का मकसद उचित वेतन एवं सेवा शर्तें और रोगी देखभाल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह पांच दिवसीय हड़ताल मंगलवार को सुबह सात बजे शुरू हुई और रविवार सुबह सात बजे तक चलेगी।
इसमें कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूनाइटेड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया/यूनियन ऑफ़ हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स संगठन के 50 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ी हड़ताल है। इस यूनियन ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि उनके न चाहते हुए भी हड़ताल का तरीका अपनाना पड़ा है।
Next Post
मुंगावली में 60 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण नाकाम
Wed Oct 15 , 2025
मुंगावली: वन विभाग की टीम ने प्रतिभा अहिरवार, वन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में और उप वन मंडल अधिकारी एसटी शाक्य व वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि कुमार प्रजापति की उपस्थिति में वन भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को नाकाम कर दिया।अभियान बीट गुन्हैरू के कक्ष क्रमांक आरएफ 254 और […]

You May Like
-
11 months ago
सफाई मित्रों व निगम कर्मचारियों के कारण सेवाओं में अव्वल
