भाजपा ने उत्तर प्रदेश रास चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किये

नयी दिल्ली 05 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की है।

जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए सर्वश्री धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्राम प्रताप सिंह चौहान, प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया गया है।
इन सीटों पर 16 अक्तूबर को राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने कई मौजूदा भाजपा सांसद को टिकट नहीं दिया गया है जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं।

.....

Next Post

एसजीएमएच में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट, नर्सेज एसोसिएशन ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Mon Oct 5 , 2026
रीवा।  श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में नाइट ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में नर्सिंग एसोसिएशन लामबंद हो गया है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे नर्सिंग […]

You May Like