एसजीएमएच में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट, नर्सेज एसोसिएशन ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

रीवा।  श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में नाइट ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में नर्सिंग एसोसिएशन लामबंद हो गया है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे नर्सिंग ऑफिसर शालू शुक्ला मरीज को आईवी कैनुला लगा रही थीं, तभी मरीज के परिजन ने कथित तौर पर मारपीट की। चोट लगने से वे गिर गईं और उन्हें सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया।

नर्सिंग एसोसिएशन ने प्रभारी अधीक्षक डॉ. मनोज इंदुरकर को ज्ञापन सौंपकर 48 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करने और अस्पताल में स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से दुर्लभ सेही की मृत्यु, पशु चिकित्सा टीम ने किया पोस्टमार्टम

Mon Oct 5 , 2026
लामता, लामता रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शनिवार प्रातः एक सेही के ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सेही वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण वन्य प्राणी है तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अनुसूची-2 में शामिल है। घटना की सूचना प्राप्त होने के उपरांत वन […]

You May Like