खुरई में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल

खुरई। नगर और उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के मोटरसाइकिल सवारों को उस समय मायुसी का सामना करना पड़ा जब अधिकांश पेट्रोल पंपों से उन्हें बिना पेट्रोल के वापिस जाना पड़ा, अब स्पष्ट रूप से ईरान, इजराइल और अमेरिका युद्ध का असर सामने आने लगा है, जहां कुछ बाईक सवार महिलाओं और बच्चों को लेकर इस पंप से दूसरे पंप पर पेट्रोल के लिए भटकते देखें गए। सागर नाका पेट्रोल पंप पर तीन दिन से फ्यूल नहीं मिल रहा है उसकी वजह प्रमुखता से यह बतायी जा रही है कि आगासौद रिफाइनरी से सप्लाई नहीं हो पा रही है जबकि सागर नाका पेट्रोल पंप संचालक पहले से राशि जमा कर चुका है। वहीं छापरिया पंप सागर रोड स्थित पर पेट्रोल उपलब्ध रहा जहां नियम विरुद्ध प्लास्टिक की शीशियों में पेट्रोल भरकर दिया जा रहा था,इसी तरह डीजे सेठी पंप पर भी पेट्रोल उपलब्ध नहीं था, ग्राहक आते और बिना पेट्रोल के वापिस चले जाते थे। सबसे अहम सवाल यह है कि छापरिया पेट्रोल पंप संचालक नियमों को ताक पर रखकर शीशियों में पेट्रोल देने का काम करता रहा , प्रशासन के अधिकारियों को इस त्रुटि पर ध्यान देकर कानूनी कार्यवाही करना चाहिए।

Next Post

बैढ़न 132 केवी सब स्टेशन में लगी आग, तीन घंटे ठप रही बिजली सप्लाई 

Wed Apr 22 , 2026
सिंगरौली । भीषण गर्मी के बीच बीते दिन मंगलवार को शहर के 132 केवी बैढ़न सब स्टेशन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही एहतियातन सभी फीडरों को तत्काल अनलोड कर दिया गया, जिससे पूरे शहर की विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। करीब तीन […]

You May Like