भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज सबेरे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने हिस्सा लिया और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस विधानसभा में प्रस्ताव लाकर प्रदेश की सभी 230 सीटों पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग उठाएगी।
पार्टी का मानना है कि इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी मजबूत होगी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सकेगी।बैठक में उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, सोहन बाल्मीकि समेत अन्य विधायक मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने विशेष सत्र के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तय की।
