डिस्काउंट न मिलने पर शराब दुकान में तोड़फोड़, उधारी से मना किया तो बुजुर्ग पर हमला


इंदौर: शहर में मामूली बातों पर विवाद के दो मामलों में मारपीट सामने आई है. क्षिप्रा क्षेत्र में शराब पर डिस्काउंट नहीं मिलने पर बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ कर कर्मचारी से मारपीट की, जबकि चंदन नगर में सिगरेट उधार न देने पर बुजुर्ग दुकानदार का सिर फोड़ दिया गया. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्षिप्रा थाना क्षेत्र में फरियादी रोहित सिंह की शिकायत पर भीमराणा उर्फ विजेंद्र सिंह और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है. आरोपियों ने शराब पर छूट नहीं मिलने पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट कर फरार हो गए.

वहीं चंदन नगर क्षेत्र में 65 वर्षीय मोहम्मद हनीफ पर जाईद और उसके भाई जावेद ने हमला किया. उधारी देने से मना करने पर दोनों ने पहले मारपीट की, फिर डंडे से सिर पर वार कर घायल कर दिया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट ने भाजपा कार्यालय में किया पूजन, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में महापुरुषों को किया नमन

Mon Jun 8 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए तीसरे भाजपा प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को नामांकन प्रक्रिया से पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व […]

You May Like