
भोपाल। इंदौर में आज हुई भीषण ट्रक दुर्घटना पर सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हादसे की विस्तृत जानकारी लेकर अपर मुख्य सचिव गृह को तत्काल इंदौर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही, रात 11 बजे से पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारणों की प्रारंभिक तथ्यपरक जांच कराने के आदेश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उक्त आशय की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
